Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्रीदिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

श्रीदिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया ने गत दिवस मगंलवार को अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित जैन जगत की आस्था के केंद्र दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मंदिर में जिनेंद्र भगवान के दर्शन-वंदन व जिनवाणी अर्पण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि चमत्कारजी मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्थानीय महासमिति की प्रमुख पदाधिकारियों ने शाॅल ओढ़ाकर भाव-भीना अभिनंदन किया।

 

National President of Shri Digambar Jain Mahila Maha Samiti welcomed in sawai madhopur

 

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्थानीय महासमिति की बैठक लेकर सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेरणास्पद चर्चा कर महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में महासमिति से जोड़ने के लिए प्रेरित कर महासमिति की मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय महिला महासमिति की उपाध्यक्ष डेजी जैन, महिला प्रकोष्ठ मंत्री मंजू पहाड़िया, युवा प्रकोष्ठ मंत्री रेखा कासलीवाल, कोषाध्यक्ष रिंकू संघी, सहकोषाध्यक्ष गुणमाला अजमेरा, संगठन मंत्री सुमन झांझरी, प्रचार प्रसार मंत्री सुनीता लोंग्या, सहवरण सदस्य अनीता संघी, मनीषा बाकलीवाल, सामान्य सदस्य अनीता पाटौदी व मोना जैन श्रीमाल आदि मौजूद थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !