Thursday , 23 April 2026
Breaking News

क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में मनाया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

विकास का आधार है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – वी.सरवन कुमार

जयपुर:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ही विकास का आधार है। तकनीक के दम पर ना केवल नित नए आविष्कार हो रहे हैं बल्कि आज जन जीवन भी आसान हो रहा है। ऐसे में हर किसी को विज्ञान के प्रति अपनी अभिरुचि जागृत करने के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह कहना है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के शासन सचिव वी. सरवन कुमार का।

 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं मोईनी फाउंडेशन के तत्वाधान में जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक कैलाश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शासन सचिव वी. सरवन कुमार ने की। समारोह को मोईनी फाउंडेशन के चीफ मेंटर अरविन्द थानवी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संबोधित किया।

 

 

National Technology Day celebrated in Regional Science Center Jaipur

 

 

 

विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने एवं इसके अनुप्रयोगों से परिचित कराने हेतु इस अवसर पर एक रोबोटिस प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों विद्यार्थियों एवं आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान रोबो रेस, टेक्नोलॉजी क्विज के साथ-साथ डू इट योरसेेल्फ जैसी गतिविधियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।

 

 

समारोह में टेक्नोलॉजी क्विज में विजेता विद्यार्थियों को विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया। इसी अवसर पर एनपीसीआईएल के उप महाप्रबंधक सुशांत कुमार जैना ने न्यूक्लियर पावर एप्लीकेशन्स विषय पर आधारित एक प्रभावी प्रस्तुतिकरण भी दिया। समारोह में मुख्य लेखाधिकारी प्रियंका यादव, सहायक निदेशक कैलाश मिश्रा, मोईनी फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शिरकत की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !