Thursday , 23 April 2026
Breaking News

महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को शपथ लेंगे नए मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख के बारे में जानकारी दी है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

 

 

New Chief Minister will take oath in Maharashtra on December 5

 

चंद्रशेखर बावनकुले ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा है कि राज्य (महाराष्ट्र) में महायुति सरकार का शपथ ग्रहथ समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में पांच दिसंबर को गुरुवार के दिन होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसी हफ्ते गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मुलाकात की थी।

 

 

 

इस मुलाकात से पहले एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि महाराष्ट्र की नई सरकार और मुख्यमंत्री पद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला करेंगे, उन्हें मंज़ूर होगा। 23 नवंबर को महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे जारी हुए थे। इसमें महायुति गठबंधन को जीत मिली थी।

 

 

 

 

गठबंधन में शामिल बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। बीजेपी ने राज्य की 288 सीटों में से कुल 132 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि शिव सेना (शिंदे गुट) को 57 सीटों पर जीत मिली है। वहीं एनसीपी (अजित पवार) को 41 सीटें हासिल हुई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !