Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

ट्रेन में आज से लागू हो रहा है नया किराया, यात्रा अब होगी महंगी

नई दिल्ली: रेलवे में शुक्रवार से कई श्रेणियों के यात्रियों के लिए नया किराया लागू हो रहा है। रेलवे ने हाल ही में यात्री किराये में बदलाव की घोषणा की थी। जनरल क्लास के किराये में 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करने पर अब हर एक किलोमीटर की यात्रा के किराये में 1 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी अब अगर आप 300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे तो 85 किलोमीटर के लिए आपको नए रेट से किराया देना होगा। अब स्लीपर क्लास के किराये में 1 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी लागू हो गई है।

New train fares are being implemented from today, making travel more expensive.

इसके साथ ही मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी क्लास के किराये में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। यानी इस क्लास में अगर अब आप दिल्ली से पटना की यात्रा करते हैं तो आपको नया किराया देना होगा। हालाँकि रेलवे ने बताया है कि नॉन एसी क्लास में 500 किलोमीटर या इससे ज्यादा दूरी के सफर में किराये में अधिकतम 10 रुपये की बढ़ोतरी ही लागू होगी।

अब एसी क्लास के यात्रियों को भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से ज्यादा किराया देना होगा। रेलवे ने बताया है कि किराये में इस बढ़ोतरी से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई होगी। हालाँकि रेलवे ने बताया है कि सबअर्बन ट्रेनों और सीजन टिकटों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा जिन लोगों ने पहले से ही टिकट बुक किया है, उनके कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !