Sunday , 7 June 2026
Breaking News

केरल में मिला कोविड -19 का नया वेरिएंट, बढ़ते केस के बीच सरकार ने कहा- घबराएं नहीं

केरल में कोविड -19 के जेएन-1 वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। चीन और अमेरिका में भी इस वेरिएंट का संक्रमण पाया गया है। जिसे लेकर केरल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो राज्य में बढ़ रहे कोविड के केस को लेकर घबराएं नहीं। केरल में अभी कोविड-19 के 1,324 एक्टिव केस हैं। गत शनिवार को संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है।

New variant of Covid-19 found in Kerala, amidst increasing cases the government said - do not panic

अधिकारियों का कहना है कि चूंकि राज्य में टेस्टिंग रेट ज्यादा है, इसलिए संक्रमण सामने आ रहा है। हालांकि ये नहीं पता चल पा रहा है कि जेएन-1 वेरिएंट के कितने मामले हैं, क्योंकि बहुत कम सैंपल ऐसे हैं जिनकी जिनोम सीक्वेंसिंग की जाती है और यही तरीका है जिससे नए वेरिएंट के बारे में पता चल सकता है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का कहना है कि आम लोगों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है और हालात काबू में हैं। अधिकारियों ने कहा कि जेएन-1 सब-वेरिएंट का संक्रमण इस महीने की शुरुआत में केरल में सामने आया है। ये संक्रमण 79 साल की बुजुर्ग महिला में पाया गया जिन्हें हल्का इंफ़्लुएंज़ा था।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !