Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई स्थगित, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष

संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर संसद में मामला गरमाया हुआ है। संसद के दोनों सदनों में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है। इस मांग के साथ बढ़ते हंगामें के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को दोपहर 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि, “ये दु:खद है कि इस मामले पर राजनीति की जा रही है।” लेकिन विपक्ष के नेताओं ने संसद में इसका जवाब देते हुए कहा है कि सरकार इस पर राजनीति कर रही है, क्योंकि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन के बाहर इस पर बयान दे रहे हैं, लेकिन सदन के अंदर इस पर बात करने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को ही इस मांग के कारण दोनों सदनों से 13 सांसदों को निलंबित किया गया है।

Proceedings of both houses of Parliament adjourned, opposition adamant on statements of PM Modi and Home Minister Amit Shah for lapse in secuirty of loksabha

सदन के स्पीकर और सभापति ने इस सांसदों पर ‘सदन की कार्रवाई में बाधा’ डालने के आरोप में उन्हें सदन से निलंबित किया है। आज सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि- “किसी भी देश में संसद भवन को सबसे सुरक्षित माना जाता है और जब सबसे सुरक्षित भवन में सुरक्षा उल्लंघन होता है तो यह पीएम मोदी की जिम्मेदारी होती है कि वह सदन में बयान दें लेकिन ऐसा करने के बजाय वह एक अखबार से बात कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक टीवी चैनल से बात कर रहे हैं। किसी भी देश के पीएम ने ऐसा काम नहीं किया होगा।”

सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री अमित शाह को सुरक्षा उल्लंघन के संबंध में सदन में बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि- “वे संसद के बाहर भी इधर-उधर बोलते रहे हैं जिससे पता चलता है कि वे संसद को लेकर कितने गंभीर हैं।”

कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद का मज़ाक बना रहे हैं। संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक पर वो सदन में नहीं बोल रहे हैं, लेकिन सदन के बाहर बात कर रहे हैं।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !