Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बजरी परिवहन करते कोई भी वाहन नजर नहीं आना चाहिए, वाहन पकड़ा गया तो एसएचओ होगा जिम्मेदार – एसपी श्याम सिंह

भीलवाड़ा: बजरी के अवैध खनन व परिवहन को लेकर भीलवाड़ा एसपी ने सभी एसएचओ को सख्त निर्देश दिये हैं कि किसी भी थाना सर्किल में बजरी परिवहन करते कोई भी वाहन नजर नहीं आना चाहिये। अगर कोई वाहन पकड़ा गया तो एसएचओ स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे। इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में खलबली सी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने गत शनिवार को एक वितंतु संदेश के जरिये सभी एसएचओ को निर्देश दिये कि जहां-जहां बजरी के टेंडर खत्म हो चुके हैं, उन क्षेत्रों के संबंधित थाना सर्किल में अवैध बजरी खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर, डंपर आदि वाहन दिखाई नहीं देने चाहिए।

 

No vehicle should be seen transporting gravel, if the vehicle is caught then SHO will be responsible - SP Shyam Singh

 

अगर चैकिंग के दौरान कोई भी वाहन बजरी परिवहन करते पकड़ा गया तो थानाधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएंगी। इस दौरान एसपी राउंड पर भी निकले। उधर, टाइगर के इस आदेश के बाद थाना प्रभारियों के साथ ही थाना स्टॉफ में खलबली मची हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !