Saturday , 11 July 2026
Breaking News

अब पेट्रोल-डीजल के साथ मिलेगा केरोसिन, केंद्र ने बदले नियम

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल (Petrol) पंपों पर भी केरोसिन (Kerosene) मिलेगा। सरकार ने हर जिले में अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चिन्हित करने का फैसला किया है, जहां केरोसिन रखा और बेचा जा सकेगा। इन पंपों पर 5 हजार लीटर तक केरोसिन स्टॉक रखने की अनुमति होगी। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र ने यह कदम उठाया है।

 

Now kerosene will be available with petrol and diesel

 

सरकार ने 60 दिनों के लिए PDS नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर केरोसिन पहुंच सके। नए नियमों के तहत केरोसिन बेचने वाले एजेंटों और डीलरों को लाइसेंस लेने से छूट दी गई है। साथ ही टैंकरों से सप्लाई और पेट्रोल पंपों पर स्टोरेज के नियम भी आसान कर दिए गए हैं। सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 48 हजार किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया है।

 

 

 

साथ ही लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार के मुताबिक देश में कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। सरकार ने बताया कि घरेलू एलपीजी सप्लाई सामान्य है। रोजाना 55 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं, जबकि CNG और PNG उपभोक्ताओं को भी पूरी सप्लाई मिल रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

Shocking revelation in RTI Questions raised over tree cutting in Sawai Madhopur Vikalp Times

RTI में चौंकाने वाला खुलासा: सवाई माधोपुर में पेड़ कटाई पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में विकास कार्यों और अन्य कारणों से लगातार …

Microsoft announces 4,800 job cuts Tech News Vikalp Times

Microsoft ने 4,800 नौकरियां खत्म करने का किया ऐलान, टेक जगत में मचा हड़कंप 

नई दिल्ली: वैश्विक आईटी कंपनी (Global IT company) माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने कुल कार्यबल का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !