Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारी एवं कार्मिकों को निलंबित व चार्ज शीट जारी करने के दिए आदेश 

कार्यालय में समय पहुंचे अधिकारी एवं कार्मिक : कलेक्टर

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज गुरूवार को बामनवास के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार एवं कार्यपालक दण्डनायक कार्यालय बामनवास, पंचायत समिति, सीएचसी, पीएचसी, विद्यालय, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र और पीएचईडी विभाग आदि का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सफाई व्यवस्था में खामी पाये जाने पर सफाई प्रभारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। सुधार नहीं आने पर इनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को कार्यालय समय में कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान कार्यालय समय पर अनुपस्थित मिलने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। जिला कलेक्टर ओला ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर एवं राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय पिपलाई का औचक  निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं मिड-डे-मिल के बारे जानकरी लेकर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्थाओं को भी सुधारने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ओला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलाई का औचक निरीक्षण किया। इसी प्रकार कलेक्टर ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खेड़ली एवं पिपलाई का औचक निरीक्षण किया। यहां पर भी ग्राम विकास अधिकारी किरण शर्मा अनुपस्थित मिलने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

 

Officers and personnel reached the office on time-Collector

 

इसी प्रकार भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खेड़ली के ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश गुर्जर के अनुपस्थित मिलने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर ओला ने राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय बामनवास का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में मिड-डे मील की व्यवस्थाओं को जांचा। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने, स्कूलों में समय पर खाद्य सामग्री नहीं पहुंचने पर डीईओ प्रारम्भिक शिक्षा विभाग नाथूलाल खटीक को बामनवास ब्लॉक के मिड-डे मिल प्रभारी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगासहाय मीना को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

 

 

जिला कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र में कचरा संग्रहण, परिवहन और इसके निस्तारण में सुधार करने तथा इसमें प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिषाशी अधिकारी को निर्देश दिए की सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं कचरा डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि वसूले। जिला कलेक्टर ओला ने सीएचसी बामनवास की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में प्रातः 8 बजे तक साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सीएचसी प्रभारी से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति व प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !