Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान और गुजरात की तर्ज पर देश भर में मिले ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण का लाभ 

राजस्थान में दस के बजाए 14 प्रतिशत आरक्षण मिले 

 

आर्थिक आधार पर आरक्षण (ईडब्ल्यूएस) देने को लेकर जो विसंगतियां हैं उन्हें दूर करने के लिए श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन जयपुर ने देश भर में मुहिम शुरू की है। इसके अंतर्गत फाउंडेशन से जुड़े युवा जिला कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भिजवा रहे हैं। इन ज्ञापनों में कहा गया है कि जिस प्रकार राजस्थान और गुजरात में ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आय की सीमा 8 लाख रुपए निर्धारित की है, उसी प्रकार देशभर में इस नियम को लागू किया जाए। क्योंकि अभी संपत्ति का जो मापदंड निर्धारित किया गया है उसकी वजह से ईडब्ल्यूएस के गरीब वर्ग के लोग आरक्षण का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। ज्ञापनों में प्रधानमंत्री को बताया गया है कि राजस्थान और गुजरात में आय की सीमा में संपत्ति का मापदंड हटा दिया गया है। इससे सामान्य वर्ग के परिवारों को भी आरक्षण का लाभ मिलने लगा है। अब 8 लाख की आय वाले परिवार भी ईडब्ल्यूएस का लाभ ले रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री को बताया कि केंद्र सरकार की नौकरियां में अभी भी संपत्ति वाला मापदंड लागू है, इसलिए राजस्थान के युवा लगातार पिछड़ रहे हैं। राज्य सरकार की नौकरियां में जहां ईडब्ल्यूएस को 70 प्रतिशत का आरक्षण मिल रहा है वहीं केंद्र में 30 प्रतिशत ही है। प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया कि राजस्थान के युवाओं के हितों का ख्याल रखते हुए केंद्र सरकार की नौकरियों में भी आय की सीमा को आठ लाख रुपए निर्धारित किया जाए। इसी प्रकार अन्य आरक्षित वर्ग के लोगों को आयु सीमा में जो छूट मिली हुई है, उसे ईडब्ल्यूएस के युवाओं पर भी लागू किया जाए। मौजूदा समय में केंद्र सरकार ने पात्रता प्रमाण पत्र की अवधि एक वर्ष निर्धारित कर रखी है। इस अवधि को पांच वर्ष किया जाए और जरूरत हो तो शपथ पत्र के आधार पर प्रतिवर्ष प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जाए।

 

प्रधानमंत्री को यह भी बताया गया है कि ईडब्ल्यूएस के लिए आय की गणना में पूरे परिवार को शामिल किया गया है। इसमें माता-पिता भाई-बहन, पति आदि भी शामिल है। इस नियम की वजह से हजारों पात्र युवा आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं। सुझाव दिया गया है कि आय में सिर्फ माता-पिता की आय को ही शामिल किया जाए। मौजूदा नियम की वजह से विवाहित महिलाओं को तो बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्हें अपने ससुराल और पीहर की आय के लिए सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जिस प्रकार अन्य आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, छात्रावास आदि की सुविधाएं मिलती है, उसी प्रकार ईडब्ल्यूएस के पात्र विद्यार्थियों को भी स्कूल और कॉलेजों में सुविधाएं मिलनी चाहिए।

 

On the lines of Rajasthan and Gujarat, the benefits of reservation for the EWS category across the country

मुख्यमंत्री से भी मांग:- श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने अपने अभियान के अंतर्गत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी ईडब्ल्यूएस की विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया है। गहलोत का इसलिए तो आभार जताया गया कि उन्होंने देश में सबसे पहले 8 लाख की सीमा वाला प्रावधान लागू किया, लेकिन साथ ही यह भी मांग की गई है कि विधानसभा में जो प्रस्ताव पास हुआ था उसके अनुरूप ईडब्ल्यूएस को 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। मौजूदा समय में सिर्फ 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।

 

सरकार अभी राज्य सरकार के विभागों और शिक्षा विभाग में आरक्षण का लाभ दे रही है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि पंचायती राज, स्थानीय निकाय एवं अन्य सरकारी उपक्रमों में भी ईडब्ल्यूएस को आरक्षण दिया जाए। फाउंडेशन के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि देशभर में अभियान चलाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। फाउंडेशन की गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9749922222 पर देवेंद्र सिंह शेखावत से ली जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !