Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सम्मेद शिखर जैन तीर्थ को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने पर समग्र जैन समाज में आक्रोश

जैन युवा एकता संघ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पर्यावरण मंत्री सहित झारखंड व राजस्थान मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हस्तक्षेप की मांग, राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

 

देश का सबसे छोटा अल्पसंख्यक समाज इन दिनों सम्मेद शिखर जैन तीर्थ को लेकर आक्रोशित है, केंद्र सरकार ने जैन धर्म की आस्था के सबसे प्रमुख केंद्र श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित कर जैन समाज की भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुंचाई है। यह कहना है जैन समाज के युवा संगठन अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ का। जैन युवा एकता संघ की मांग है की केंद्र सरकार “20 तीर्थंकर भगवानों और अनंत संतों की निर्वाण स्थली” पारसनाथ पर्वतराज, गिरीडीह (झारखंड) की स्वतंत्र पहचान, पवित्रता और संरक्षण करते हुए वन्य जीव अभ्यारण्य, पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान, पर्यटन व धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर करें।

 

अपनी इस मांग को लेकर अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री सहित झारखंड व राजस्थान के मुख्यमंत्री को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की श्री सम्मेद शिखर जैन समाज की आस्था मुख्य केंद्र है, केंद्र सरकार ने इस केंद्र को पर्यटन सूची में डालकर ना केवल जैन समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है बल्कि जैन समाज का अपमान भी किया है। केवल जयपुर ही नहीं बल्कि देशभर का समग्र जैन समाज यह अपमान बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करेगा।

 

Outrage in the entire Jain community over Sammed Shikhar Jain pilgrimage being declared a tourist destination

 

शुक्रवार को श्री सम्मेद शिखर की सुरक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर 5 सूत्रीय मांग पत्र देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। साथ ही झारखंड व राजस्थान के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजकर इस मसले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा गया है।

 

18 को सभा में शामिल होगा जैन युवा एकता संघ

 

प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल ने बताया की श्री सम्मेद शिखर जी को लेकर समग्र जैन समाज जयपुर की सभा रविवार 18 दिसंबर को भट्टारक जी की नसियां, नारायण सिंह सर्किल पर दोपहर 1 बजे से भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के आह्वान पर राजस्थान जैन सभा द्वारा रखी गई है जिसमें समग्र जैन समाज के साथ-साथ अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण में सम्मिलित होंगे और अपने सुझाव देने के साथ ही समाज के निर्णय पर आंदोलन की रूपरेखा तय करेगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !