Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पक्षियों के लिए चलाया परिंडा अभियान

लालसोट:- लालसोट क्षेत्र के ग्राम लाडपुरा में नेहरू युवा मंडल के तत्वाधान में बेजुबान पक्षियों के लिए हर घर परिंदों के लिए परिंडा अभियान चलाया जा रहा है। युवा मंडल अध्यक्ष हनुमान मीना ने बताया कि नेहरू युवा मंडल लाडपुरा के सभी सदस्यों ने बेजुबान पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी को देखते हुए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेकर बेजुबान पक्षियों एवं जानवरों का सहारा बनने का संकल्प लिया है।

 

 

सभी ने एक साझा संदेश दिया, मानवीय मूल्यों को स्थापित करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जरुरतमंदों का सहारा बने। इस गर्मी में सभी को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सभी ने प्रतिदिन परिंडो में पानी भरने का संकल्प लिया।

 

 

Parinda campaign launched for birds in lalsot Dausa

 

 

परिंडा अभियान में विद्यालय परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाएं। इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल लाडपुरा सदस्य राम रूप मीना, स्वराज मीना, विमलेश मीणा, मुनेश, महेंद्र मीना, अमन मीना, सुनिल शर्मा, राजकिय उच्च माध्यमिक विधालय स्टाफ, अध्यापक राधा मोहन यादव, कावेरी मीना, मधुमति शर्मा, कोयना शर्मा अध्यापक सहित युवा मौजूद रहे।

 

 

 

इसी प्रकार भगतसिंह आभामंडल द्वारा पंछी पुकार अभियान के तहत् महापुरुषों की स्मरण गाथा की श्रृंखला में कपिल आश्रम चांदसेन में शिवशंकर जोशी के निर्देशन में पंछी पुकार अभियान चलाया गया। इस दौरान आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण द्वारा चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया व शिवशंकर जोशी द्वारा पंछी पुकार अभियान की आवश्यकता पर विचार रखे व आमजन से इस अभियान में जुड़ने का निवेदन किया।

 

 

आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने परिंडो में नियमित जल भरने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की। गौरतलब है कि इस वर्ष आभामंडल द्वारा 221 परिंडे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान आभामंडल के धीरज राजपूत, रिदित चौधरी, गर्वित तिवारी, गौरव पाराशर, हनुमान सहित आभामंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !