Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संसद की कार्यवाही अब संस्कृत और उर्दू में भी होगी उपलब्ध

नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को संसद में सांसदों को बताया कि अब से संसद की कार्यवाही 6 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध करवाई जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दस भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू भाषा में संसद की कार्यवाही पहले से उपलब्ध थी।

Parliament proceedings will now be available in Sanskrit and Urdu also

स्पीकर बिरला ने कहा कि अब हमने छह और भाषाओं में यानी बोडो, डोगरी, मैथली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को भी इसमें शामिल किया है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ जो अतिरिक्त 16 भाषाएं हैं, जैसे-जैसे मानव संसाधन मिल रहा है, हमारी कोशिश है कि उनमें रूपांतरण कर सकें। बिरला ने कहा कि मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं कि दुनिया के अंदर भारत की संसद ही एक लोकतांत्रिक संस्था है, जो इतनी भाषाओं में रूपांतरण कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !