Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पशुपालक सम्मान योजना आवेदन की तिथि 29 दिसम्बर तक बढ़ाई

पशुपालक सम्मान योजना वर्ष 2023-24 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को 30 नवम्बर, 2023 से बढ़ाकर 29 दिसम्बर, 2023 कर दिया गया है। पशु पालन विभाग सवाई माधोपुर के संयुक्त निदेशक ने बताया कि पशुपालक सम्मान योजना के तहत इच्छुक प्रगतिशील पशुपालकों से 29 दिसम्बर, 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए पशुपालक योजना के तहत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक पशुपालक का चयन किया जाएगा। जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर चयनित पशुपालकों में से दो का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा।

 

Pashupalak Samman Yojana application date extended till 29th December

 

जिला स्तर से चयनित पशुपालकों में से दो का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित पशुपालकों को पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपए, जिला स्तर पर 25 हजार रूपए एवं राज्य स्तर पर 50 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान की जाएगी। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट www.animalhusbandry.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !