Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले की शिक्षा व्यवस्थाओं में हो रहा सुधार : जिला कलेक्टर

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) उदयपुर के तत्वावधान में कार्यालय जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सवाई माधोपुर द्वारा भाषाई मानचित्रण सर्वेक्षण विषय पर आज शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन लक्ष्मी मैरिज गार्डन आलनपुर सवाई माधोपुर में हुआ। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने शिक्षा विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

उन्होंने कहा कि भविष्य की उड़ान नवाचार के जन आन्दोलन का रूप लेने से जिले की शिक्षण संस्थानों का कायापलट हो रहा है। यह नवाचार सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे कठोर परिश्रम से परिणाम ही है कि सवाई माधोपुर जिले के बोर्ड परिणामों में बेहतरीन सुधार के साथ हम राज्य में उच्च पायदान पर पहुंच रहे है।

 

The education systems of the district are improving-District Collector

 

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में और अधिक सुधार के लिए कार्ययोजना बनाकर शीतकालीन अवकाश को विद्यार्थियों द्वारा सद्उपयोग लेने एवं प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन करवाकर विद्यार्थियों की कमजोरियों को पहचान कर उनमें सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों के शिक्षण स्तर के आधार पर कैटेगराइज कर उन्हें परीक्षाओं तक कठोर परिश्रम करवाकर अच्छे मार्क प्राप्त करवाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव आपके साथ खड़ा है आने वाले समय में हमारे जिले को राज्य में एक नई पहचान मिल सके इसके लिए प्रयासरत रहे।

 

कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक कुलदीप गौतम एवं दीपक अग्रवाल ने शिक्षा अधिकारियों को भाषाई मानचित्रण सर्वेक्षण विद्यालय स्तर पर कैसे किया जाना है, के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद बंसल, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय दिनेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक सहित जिले के 7 ब्लॉक के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पीईईओ, यूसीईईओ सहित करीब 250 शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !