Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

45 से अधिक उम्र के लोग गुरुवार से लगवा सकेंगे कोरोना के टीके

जिले में 45 या उससे अधिक उम्र के सभी लोग अब कोरोना का टीका लगा सकेंगे। इन्हें जिला अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल, शहरी पीएचसी और ब्लॉक स्तर सभी सीएचसी व पीएचसी सहित जिले में निर्धारित 63 स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे। इनमें 59 राजकीय चिकित्सा संस्थान एवं 4 निजी चिकित्सा संस्थान शामिल है।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिन लोगों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 45 साल या उससे अधिक है, वे सभी टीका लगवाने के पात्र हैं। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या आधार कार्ड के साथ टीकाकरण सेंटर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन के साथ टीका भी लगवा सकते हैं। जिन्हें को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, उन्हें 4 से 6 सप्ताह के मध्य दूसरी डोज लगवानी है। जिन लोगों को कोविशील्ड का टीका लगा है, वे 4 से 8 सप्ताह में दूसरा टीका लगवाएं। जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

People over 45 will be able to get Corona vaccines from Thursday

जिले में 1 मार्च से 60 साल से अधिक और 45 से 59 साल के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। इससे पहले हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है। अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों व लाभार्थियों से कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने आग्रह किया कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इस संबंध में किसी भी भ्रम या भ्रामक प्रचार से बचे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !