Sunday , 6 September 2026
Breaking News

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा को दिल्ली में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के संसद मार्ग स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 4th International Osteopathy & Manual Therapy Conference – Osteo Manual Summit 2025 में सवाई माधोपुर के प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा को Estimated Adviser एवं चेयरपर्सन के रूप में आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। इस भव्य सम्मेलन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Physiotherapist Dr. Ganpat Lal Verma received international honor in Delhi

आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिजियोथेरेपी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और एकरूपता लाना रहा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” एवं “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसे विजनों से प्रेरित रहा। इस वर्ष सम्मेलन की थीम रही – “One Nation, One Curriculum”, जिसके तहत देशभर के साथ-साथ विदेशों से आए 300 से अधिक विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजी, कार्डियो-रेस्पिरेटरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन और लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स जैसे विषयों पर विचार साझा किए।

डॉ. गणपत लाल वर्मा का स्वागत आयोजन सचिव डॉ. चिराग वर्मा ने पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिससे सवाई माधोपुर सहित समूचे राजस्थान का नाम रोशन हुआ। सम्मेलन में अन्य प्रमुख सम्मानित व्यक्तित्वों में डॉ. चिराग वर्मा, डॉ. राम सिहाग, डॉ. अरविन्द जगा, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. मनीष, डॉ. बुद्धिराम जाट और डॉ. नरेन्द्र शामिल रहे।

सम्मेलन की सफलता में तिलक राम गुप्ता (विधायक), डॉ. कृष्ण गर्ग, डॉ. सौरभ कुमार का विशेष योगदान रहा। इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति विशेष रूप से डॉ. चिराग वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके नेतृत्व में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक प्रेरणादायी उपलब्धि बन सका।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !