Thursday , 23 July 2026
Breaking News

मतदाता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ

ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर ई-ईपिक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक क्लिक पर डिजिटल मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध है। इससे वोटर कार्ड के खोने का डर नहीं रहेगा तथा लोकसभा व विधानसभा चुनाव के समय वोटर को उसके मतदान केन्द्र की लोकेशन, भाग संख्या, मतदान दिनांक व समय की जानकारी उपलब्ध होगी।

Pledge administered to officers and employees on Voters' Day in Sawai Madhopur

उन्होंने बताया कि इसके लिए 31 जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य के दौरान पंजीकृत मतदाओं को ई- ईपिक डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद 1 फरवरी से सभी मतदाता अपना मोबाइल रजिस्टर कर ई-ईपिक डाउनलोड कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज ही हैलो वोटर वेब रेडियो की लाॅंचिंग की गई है। चुनाव आयोग की ओर से प्रसारित इस वेब रेडियो के माध्यम से मतदाताओं को ऑनलाइन नाम जुड़वाने, मतदान का महत्व आदि जानकारी दी जाएगी। मतदाता दिवस शपथ के अवसर पर एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के सीईओ आरएस चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !