Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आवश्यक सेवा विभागों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

“आवश्यक सेवा विभागों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित”

बिजली, पानी, चिकित्सा की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में भी निर्देश दिए।
बैठक में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से बकाया कृषि कनेक्शन, घरेलू बिजली कनेक्शन की स्थिति तथा बिजली जीएसएस के कार्य, सेपरेट फीडर आदि से संबंधित कार्यों का समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। कृषि के बकाया कनेक्शन एवं संसाधन उपलब्धता के संबंध में भी समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में बकाया बिजली कनेक्शन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में लहसोडा एवं कुनकटा कलां में 33 केवी सब स्टेशन के कार्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सडकों के कार्य के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने गत दिनों एनएचएआई पर कार्य करते समय बिजली के पोल एवं तार टूटने के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए सम्बंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार हाइवे के बीच आने वाली बिजली लाइन के शिफ्टिंग के कार्य के संबंध में भी जानकारी ली।
बैठक में सीएमएचओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग एवं महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारियों से हैल्थ वर्कर्स के टीकाकरण को पूरा करवाने के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय के पीएमएओ से मेडिकल काॅलेज के संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने उप निदेशक कृषि विस्तार से किसानों की फसलों में हुए नुकसान के संबंध में फसल कटाई प्रयोग की जानकारी ली। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आरएस चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

“कृषि प्रसंस्करण नीति का प्रचार-प्रसार करें”

राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 की जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। समिति के समक्ष पूंजी अनुदान की एक फाइल पेश की गई।
जिला कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी समिति सचिव एवं जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि जिले के किसानों और उद्यमियों को इस पाॅलिसी की विस्तार से जानकारी दें ताकि सरसों तेल, अमरूद, मसालों या अन्य कृषि उत्पादों की नई प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो जिससे रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो सकें।

 

 

Review meeting of electricity, water, medicine in Sawai madhopur

“जल जीवन मिशन की बैठक हुई आयोजित”

कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर बनने वाली जल स्वच्छता समिति के गठन की जानकारी ली। जिले में 756 में से 632 समितियों का गठन हो चुका है। शेष समितियों के गठन तथा जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से पानी आपूर्ति की परियोजना के लिए बनाये गए प्लान के संबंध में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता सीताराम मीना से योजनाओं को समय पर क्रियांवित करते हुए आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।

 

“दो नवीन औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटन प्रक्रिया प्रारम्भ”

रीको सवाई माधोपुर के अधीन करौली जिले के मासलपुर में तथा टोंक जिले के उनियारा में नवीन औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना करते हुए 27 जनवरी से औद्योगिक भूखण्डों की ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
इकाई कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबन्धक बी.एल. मीना ने बताया कि करौली जिले के मासलपुर में पत्थर आधारित 42 औद्योगिक इकाईयों के लिए एवं टोंक जिले के उनियारा में विभिन्न प्रकार की 70 औद्योगिक इकाईयों के लिए ई-नीलामी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक रीको कार्यालय सवाईमाधोपुर, टोंक एवं हिण्डोन सिटी से भूखण्ड आवंटन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

“पीजी में रिक्त सीटों पर पुनः आवेदन आमंत्रित”

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वार्ध में रिक्त रही श्रेणीवार रिक्त स्थानों पर पुनः ऑनलाईन आवेदन 25 से 31 जनवरी तक आमंत्रित किये गये हैं।
प्रवेश नोडल अधिकारी डाॅ. हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि रिक्त रही सीटों में इतिहास में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चार सीटें, राजनीति विज्ञान में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में चार सीटें, उर्दू में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छः सीटें, उर्दू में ओबीसी श्रेणी में दो सीटें, उर्दू में एससी श्रेणी में पांच सीटें, उर्दू में एसटी श्रेणी में तीन सीटें, उर्दू में एमबीसी श्रेणी में तीन सीटें, एमकाॅम ई.एफ.एम. में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छः सीटें, एमकाॅम ई.एफ.एम. में ओबीसी श्रेणी में आठ सीटें, एमकाॅम ई.एफ.एम. में एससी श्रेणी में पांच सीटें, एमकाॅम ई.एफ.एम. में एसटी श्रेणी में चार सीटें, एमकाॅम ई.एफ.एम. में एमबीसी श्रेणी में तीन सीटें, एमकाॅम एबीएसटी में सामान्य श्रेणी में पन्द्रह सीटें, एमकाॅम एबीएसटी में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में छः सीटें, एमकाॅम एबीएसटी में ओबीसी श्रेणी में बारह सीटें, एमकाॅम एबीएसटी में एससी श्रेणी में दस सीटें, एमकाॅम एबीएसटी में एसटी श्रेणी में सात सीटें, एमकाॅम एबीएसटी में एमबीसी श्रेणी में तीन सीटें हैं।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !