नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा हो और अधिक से अधिक लोग इसमें योगदान दें, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग (विपक्ष) अपने स्वार्थ के लिए संसद को भी हुड़*दंगबाजी से कंट्रोल करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
उनका अपना मकसद तो सफल नहीं होता, लेकिन देश की जनता उनके सारे व्यवहार देखती है और जब समय आता है तो उन्हें स*जा भी देती है। पीएम मोदी ने कहा कि सबसे ज्यादा पीड़ा की बात ये है कि जो नए सांसद सभी दलों से आते हैं, उनके अधिकारों को कुछ लोग दबोच देते हैं। इनको सदन में बोलने का मौका नहीं मिलता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
