Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश में क्या कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। एक शोक संदेश में उन्होंने कहा कि उनका जाना राष्ट्र के रूप में हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठकर कैसे उंचाइयों को हासिल किया जा सकता है, उनका जीवन ये सीख भावी पीढ़ी को देता रहेगा।

PM Narendra Modi condolence message on the demise of Manmohan Singh

एक नेक इंसान के रूप में, एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में और सुधारों के प्रति समर्पित नेता के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। एक अर्थशास्त्री के रूप मे उन्होंने अलग अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दीं है। एक चुनौतीपूर्ण समय में रिजर्व बैंके के गवर्नर के रूप में भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने वित्तीय संकट से घिरे देश को एक नई अर्थव्यवस्था के मार्ग पर प्रशस्त किया।

प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास में और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। राज्यसभा सांसद रहते हुए संसद में उनके व्हील चेयर पर आने को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सांसद के रूप में डॉ. साहब की निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है। सत्र के समय अहम मौकों पर वो व्हील चेयर पर बैठकर आते थे। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों की शिक्षा लेने और सरकार के अनेक शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी वो अपनी सामान्य पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी भी नहीं भूले।

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने हमेशा हर दल के व्यक्ति से सहज रिश्ता रखा, सबके लिए उपलब्ध रहे। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब उनसे राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अनेक विषयों पर खुले मन से चर्चा होती थी। आज इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर भारत सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को राजघाट पर किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !