Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आंबेडकर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने आरजेडी को घेरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान में एक रैली में राज्य के मुख्य विपक्षी दल आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद वाले बाबा साहब को पाँव में रखते हैं लेकिन हम लोग अपने दिल में रखते हैं। मैं जानता हूँ बाबा साहब के अपमान पर ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। नरेंद्र मोदी आज बिहार में सिवान दौरे पर थे जहां उन्होंने 5,900 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

PM Narendra Modi cornered RJD on Ambedkar issue

कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मेज पर पाँव रखे नजर आ रहे हैं और उनके एक समर्थक उन्हें आंबेडकर की तस्वीर दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य के अनुसूचित जाति आयोग ने भी लालू प्रसाद यादव को नोटिस भेजा है। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि राजद और पंजे (कांग्रेस) वालों के लिए ‘परिवार का साथ, परिवार का विकास है।’

मोदी ने सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में विकास का लॉन्चिंग पैड नीतीश कुमार ने तैयार कर दिया है। मढौरा रेल फैक्ट्री से अफ्रीकी देश के लिए रेल इंजन की पहली खेप रवाना हुई है, जिससे ये इलाका अब दुनिया के मैन्युफैक्चरिंग मैप पर स्थापित होगा और बिहार मेड इन इंडिया का सेंटर बनेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !