Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पीएम मोदी ने 8,800 करोड़ रुपए की लागत से बने पोर्ट को किया राष्ट्र को समर्पित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विझिनजाम डीप-वाटर सी पोर्ट राष्ट्र को समर्पित किया है। केरल के तिरुवनंतपुरम में बनाए गए इस पोर्ट की लागत 8,800 करोड़ रुपए है। दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के पास स्थित विझिनजाम डीप-वाटर सी पोर्ट की गहराई करीब 20 मीटर है। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे।

PM Narendra Modi dedicated the port built at a cost of Rs 8,800 crore to the nation

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ अपार संभावनाओं से भरपूर विशाल समुद्र है, तो दूसरी तरफ प्रकृति की मनमोहक सुंदरता इसकी भव्यता में चार चांद लगा रही है। विझिनजाम डीप-वाटर सी पोर्ट अब नए युग के विकास का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में इस ट्रांसशिपमेंट हब की क्षमता तीन गुनी हो जाएगी।

यहां दुनिया के कुछ सबसे बड़े मालवाहक जहाजों का आसानी से आगमन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि भारत के 75% ट्रांसशिपमेंट ऑपरेशन पहले विदेशी बंदरगाहों पर किए जाते थे। अब यह पोर्ट अब केरल और विझिनजाम के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !