नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए रूस के कजान रवाना हो गए है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। ब्रिक्स का यह 16वाँ समिट है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भारत के लिए बिक्स के महत्व का भी जिक्र किया है और कहा है कि वो इस समिट में कई व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं।
उन्होंने लिखा है कि वो इस समिट के दौरान कई नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। पीएम मोदी इससे पहले 8-9 जुलाई को रूस गए थे। यानी इस साल पीएम मोदी का यह दूसरा रूस दौरा है। पीएम नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स समिट में रूस जाने से पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर सैनिकों की पट्रोलिंग को लेकर एक समझौते पर पहुँच गए हैं। ब्रिक्स विकासशील अर्थव्यवस्था वाले देशों का गुट है। ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका शामिल हैं।
Tags BJP BRICS conference BRICS Summit Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Narendra Modi Pm Modi Russia Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
