Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप के बयान के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत सफल रहने की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है कि भारत और अमेरिका गहरे दोस्त और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे भरोसा है कि व्यापार को लेकर हमारी बातचीत भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी की अपार संभावनाओं को आगे ले जाने के लिए रास्ता दिखाएगी।

 

PM Narendra Modi reaction after Trump's statement on India-US trade agreement

 

 

हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के इस पोस्ट को ट्रुथ सोशल पर शेयर किया है।

 

 

 

 

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका, व्यापारिक रुकावटों को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में मैं अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा यकीन है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल नतीजे तक पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !