Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लकड़ी तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरे 2 ट्रक किए जप्त

डूंगरपुर:- डूंगरपुर जिला स्पेशल पुलिस टीम ने शुक्रवार रात्रि को लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नीम और आम की गीली लकड़ी से भरे हुए 2 ट्रक जप्त किए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुंआ तथा चितरी थाना क्षेत्र में आम और नीम की लकड़ी के 2 ट्रक जप्त किए है, जिनकी तस्करी कर अवैध तरीके से गुजरात राज्य में ले जाया जा रहा था।

 

 

 

 

 

एसपी सुधीर जोशी द्वारा जिले में चलाये जा रहे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान के तहत जिला स्पेशल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुआं तथा चितरी थाना क्षेत्र से हरे पेड़ों को काटकर लकड़ी का व्यापर किया जा रहा है।

 

 

 

इस दौरान डीएसटी प्रभारी दिलीपदान के निर्देश पर डीएसटी के हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, राजगोपाल, महावीर, मुकेश व यशपालसिंह की टीम ने पहली कार्रवाई कुंआ थाना क्षेत्र में डूंगर सारण से पुनावाड़ा रोड़ पर की।

 

Police action against timber smugglers in dungarpur, 2 trucks full of timber seized

 

पुलिस टीम ने एक ट्रक को रुकवाकर जब ट्रक चालक से पूछताछ की तो ट्रक में लकड़ी भरी होना पाया गया और तालाशी के दौरान ट्रक में नीम की गीली लकड़ी भरी हुई पाई गई। साथ ही लकड़ी परिवहन को लेकर कोई डॉक्यूमेंट भी ट्रक चालक के पास नहीं थे।

 

 

 

इस पर ट्रक समेत चालक को कुंआ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। तथा इसके पश्चात जिला स्पेशल पुलिस टीम ने दूसरी कार्रवाई चितरी थाना क्षेत्र में जोगपुर मोड़ के समीप की, जहां पुलिस टीम ने एक ट्रक को रुकवाकर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें आम की गीली लकड़ी भरी हुई थी। साथ ही चालक के पास लकड़ी परिवहन को लेकर कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं थे।

 

 

पुलिस टीम ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिले में कई स्थानों पर पेड़ो की अंधाधुन कटाई कर तस्करी की जा रही है। जिससे वन क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट होते जा रहे हैं एवं पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !