Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर से पुलिस ने 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 12 आरोपी गिरफ्तारः- 

 

कृष्णवतार सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने रामेश्वर पुत्र रामहरि बैरवा निवासी बस्सी मोहल्ला वार्ड नम्बर 13 खण्डार, असीम उर्फ टच पुत्र नईम निवासी मलारना डूंगर, शाहरूख पुत्र अकबर खान निवासी पचीपल्या थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार धनराज मीना एसएचओ थाना मलारना डूंगर ने बलभद्र पुत्र लालचन्द, मनीष कुमार पुत्र रुपनारायण गुर्जर निवासीयान कुण्डेरा थाना कोतवाली, सियाराम पुत्र रुपचन्द मीना निवासी बसोखुर्द थाना मलारना डूंगर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार वीरसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने गोविन्द पुत्र मांगीलाल निवासी बहरावण्डा खुर्द थाना खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार नौसाद खान सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने बच्चूुसिंह पुत्र रणजीत मीना निवासी डाबरा थाना सपोटरा हाल कंचन बिहार महुखुर्द थाना गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार योगेन्द्र शर्मा थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने अलीशेर पुत्र नसरुद्दीन निवासी वजीरपुर, मोईन खान पत्नि मजीद खान निवासी वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रायसिंह एएसआई थाना बौंली ने संजय रैगर पुत्र शंकर लाल निवासी गंगवाड़ा, रामकेश पुत्र मंगलराम निवासी गंगवाड़ा थाना बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

नन्दराम सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने राजूलाल पुत्र रामेश्वर निवासी बगावदा थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, पृथ्वीराज पुत्र रामनिवास निवासी पांचोलास को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान ग्राम वगावदा में ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 2030 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना रवांजना डूंगर पर मामला दर्ज किया गया।

 

Police arrested 20 Accused in sawai madhopur

 

दर्ज मुकदमात के 3 आरोपी गिरफ्तारः- 

इसी प्रकार राजरोसी सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने अमजद पुत्र बाबुद्दीन निवासी बालोती थाना सपोटरा जिला करौली को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार सुरेश चन्द एएसआई आईसी चौकी खिरनी ने कमलेश पुत्र जगदीश निवासी दौलतपुरा लालसोट जिला दौसा को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बौंली पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।इसी प्रकार उदयचन्द एएसआई आईसी चौकी मित्रपुरा ने मोहित पुत्र बृजमोहन निवासी रवासा  थाना बौंली जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बौंली पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

अवैध देशी शराब बेचते 3 आरोपी गिरफ्तारः-

 

जगदीश प्रसाद एएसआई थाना सदर गंगापुर सिटी ने सतीश पुत्र रामदास निवासी बाढ़कलां को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी आदर्श विद्या मंदिर गुलकन्दी स्कूल के पास हिंगोटीया रोड़ पर शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 50 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

इसी प्रकार धनराज एएसआई थाना सदर गंगापुर सिटी ने सलमान खांन पुत्र कलाम खान निवासी ईस्लामपुरा नहर रोड़ थाना उदेई मोड़ गंगापुर सिटी को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी देवनारायण मन्दिर के पास राजपूताना होटल के पीछे शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 47 पब्बे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना सदर गंगापुर सिटी पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

 

इसी प्रकार योगेन्द्र शर्मा थानाधिकारी थाना वजीरपुर ने रामफुल पुत्र भौरया निवासी छाण थाना पीलौदा जिला सवाई माधोपुर अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी एसडीएम कार्यालय के पीछे पीलौदा रोड़ के पास में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 44 पव्वे देशी शराब के जप्त कर एक्साइज एक्ट में थाना वजीरपुर पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !