Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जीतमल बैरवा पुत्र रमेश बैरवा निवासी बडौद खंडार को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार परिवादी द्वारा एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी नाबालिग पोती को आरोपी जीतमल बैरवा द्वारा आत्महत्या के लिये मजबूर करने के कारण मेरी पोती द्वारा जहर पी लिया। जिस कारण मेरी पोती की मृत्यु हो गई, वगैराह रिपोर्ट पर अभियोग संख्या 36/2022 धारा 306 आईपीसी पंजीबद्ध कर अनुसन्धान थानाधिकारी भगवान लाल पुलिस निरीक्षक द्वारा शुरू किया गया।

 

police arrested accused of raping a minor girl and forcing her to commit suicide in khandar Sawai Madhopur

 

मामले को गम्भीरता से देखते हुए एवं त्वरित कार्रवाई हेतु एसपी सवाई माधोपुर सुनिल कुमार विश्नोई एवं सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में गत रविवार को मुखबीर सूचना पर आरोपी जीतमल बैरवा पुत्र रमेश बैरवा निवासी बडौद खंडार को कुण्डेरा बस स्टैण्ड सवाई माधोपुर से डिटेन किया गया।

 

इसके बाद आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल पुलिस निरीक्षक, फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक, महावीर कांस्टेबल कांस्टेबल एवं अमरचन्द कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !