Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवैध हथियारों के साथ 10 लाख की सुपारी लेकर हत्या की योजना बनाते 2 जनों को किया गिरफ्तार

गंगापुर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चुली की बगीची से हथियार बंद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक व्यक्ति को मारने की 10 लाख रुपए की सुपारी ले रखी थी। पुलिस ने आरोपी कमलसिंह मीना निवासी जीवद नदी और अमृतलाल मीणा निवासी झाडौली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 पिस्टल मय 1 जिन्दा कारतूस एवं 1 देशी कट्टा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किए है।

 

 

पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की जिले में चल रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची गंगापुर सिटी एवं वृत्ताधिकारी मुनेश कुमार मीना गंगापुर सिटी के निर्देशन में तथा करणसिंह राठौड़ थानाधिकारी गंगापुर सिटी के सुपरविजन में कल गुरुवार को शिवचरण शर्मा उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी को मोबाइल के जरिए हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल ने बताया कि मुझे मुखबीर से सूचना मिली है कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चूली की बगीची की तरफ घूम रहे है और किसी गंभीर अपराध करने की फिराक में है।

 

 

हैड कांस्टेबल हेमंत ने आगे बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों का मैं मेरी टीम के साथ पीछा कर रहा हूं, आप थाने से हथियार के साथ मय जाप्ता के चूली की बगीची की तरफ आ जाए। सूचना पर उपनिरीक्षक शिवचरण शर्मा मय जाप्ता के ईत्तला व कार्रवाई हेतु थाना से रवाना होकर चूली की बगीची धूधेश्वमर रोड़ वाटर बॉक्स के पास पहुंचे तो वाटर बॉक्स बोरिंग की वाउण्डरी के अन्दर दो व्यक्ति खड़े होकर बातचीत करते हुए दिखाई दिये जो पुलिस जाप्ता को वावर्दी देखकर एकदम चौकन्ने हो गए और भागने लगे जिनको उपनिरीक्षक शिवचरण शर्मा ने पुलिस जाप्ता की मदद से घेरा देकर पकड़ लिया तथा इसके बाद दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम अमृतलाल मीना पुत्र जयफूल मीना निवासी झाडौली थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर एवं दूसरे ने अपना नाम कमलसिंह मीना पुत्र रामनाथ मीना निवासी जीवद नदी थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर होना बताया।

 

Arrested 2 people planning to kill by taking betel nut worth 10 lakhs with illegal weapons in gangapur city sawai madhopur

 

 

उपनिरीक्षक ने हमराही जाप्ता के द्वारा दोनों व्यक्तियों को गहनता से चैक किया तो अमृतलाल मीना पुत्र जयफूल मीना के पेन्ट की ऑट में एक देशी पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस लोड़ था जिसको सावधानी से पिस्टल से बाहर निकाला गया। दूसरे को कमलसिंह मीना पुत्र रामनाथ मीना को चैक किया तो उसकी पेन्ट की ऑट में एक कटटा देशी 315 बोर मिला एवं पेन्ट की बांयी जेब में 2 जिंदा कारतूस 315 बोर मिले। पुलिस ने उनसे अवैध हथियार रखने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया की हम दोनों को भैरुलाल मीना पुत्र रघुवीर मीना निवासी जटावती ने हम से कहां कि मेरी पुरानी रंजिश मानसिंह गुर्जर निवासी हथडौली से चल रही है उसको तुम मार दो तो मैं तुम्हे 10 लाख रुपए दे दूंगा, लेकिन हमको भैरुलाल ने नगद रुपये नहीं दिये। हम दोनों को दो चैक 10 लाख रुपये खाते से लेने के लिए दे दिये। उसने हम दोनों को मानसिंह गुर्जर निवासी हथडौली को मारने की सुपारी दी थी।

 

 

जिसको मारने की फिराक में हम वहां जा रहे थे। यहां पर हम पानी की सुविधा देखकर और सुनसान जगह होने के कारण हम दोनों यहां रुक गये और हम दोनों योजना बना रहे थे। दोनों शख्स अमृतलाल मीना पुत्र जयफूल मीना निवासी झाडौली एवं कमलसिंह मीना पुत्र रामनाथ मीना निवासी जीवद द्वारा अपने पास बिना लाईसेन्स अवैध एक देशी पिस्टल मय 1 जिन्दा कारतूस एवं एक देशी कट्टा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस के रखने के कारण आईपीसी एवं आर्म्स एक्ट मामले में पाया जाने पर आरोपी अमृतलाल मीना के पास भी मिले एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस जप्त कर गिरफ्तार किया गया।

 

 

साथ ही आरोपी के कमलसिंह की कार को मौके से बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में शिवचरण शर्मा उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी, अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक साईबर सैल, हेमन्त कुमार हैड कांस्टेबल, कैलाश चन्द कांस्टेबल, ऋषिकेश  कांस्टेबल, विश्वशनाथ प्रतापसिंह कांस्टेबल, रिंकू तिवाड़ी कांस्टेबल, धर्मपाल कांस्टेबल, मनोज कुमार कांस्टेबल, ब्रहमसिंह कांस्टेबल, शहरदीन कांस्टेबल, लक्ष्मीचन्द कांस्टेबल, राजेश खन्ना‍ हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़, विजयसिंह कांस्टेबल और सत्यभानसिंह कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !