Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

अवैध देशी शराब के 96 पव्वों में साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी श्योराज उर्फ सोनू पुत्र फूलचंद उर्फ फूल्या निवासी सुखवास खंडार को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नींबू देशी सादा मदिरा के दो कार्टून (96) पव्वे भी जब्त किए है।

 

 

Police arrested accused with illegal liquor in khandar sawai madhopur

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने जिले में अवैध शराब रखने वालों एवं बेचने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा और वृताधिकारी वृत ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में खंडार थाना पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु राधेश्याम उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने गत शुक्रवार को रामेश्वर तिराहे के पास सवाई माधोपुर रोड़ से आरोपी युवक श्योराज उर्फ सोनू पुत्र फूलचंद उर्फ फूल्या निवासी सुखवास खंडार को नींबू देशी सादा मदिरा के दो कार्टून (96) पव्वे सहित गिरफ्तार किया है।

 

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

खंडार थाने पर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी श्योराज को पूछताछ के बाद न्यायालय जे.एम. खंडार में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेसी भेज दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सुरेश चंद खंडार थानाधिकारी, राधेश्याम एसआई, देशराज कांस्टेबल, संग्राम सिंह कांस्टेबल, विजेंद्र कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल एवं भागचंद कांस्टेबल शामिल रहे।

 

 

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली में पथरी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

 

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 18 सितंबर 2022
प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया

+91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !