Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

72 साल बेमिसाल कार्यक्रम के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के 72वें जन्मदिवस के उपलक्ष में उनके जीवन वर्ष की सम्पूर्ण उपलब्धियों को इंगित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना के द्वारा 72 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रातः भगवान गणेश जी के दर्शन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

 

उन्होने जिला सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के वार्डों में रोगियों को फल वितरण, स्वच्छता योद्धाओं का सम्मान, लोकल फॉर वोकल के अंतर्गत ढकोले निर्माण वालों, मोची का कार्य करने वाले लोगों, महाराणा प्रताप के वंशज गाड़िया लुहारों, सैन समाज, विभिन्न क्षेत्रो से सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों, किसानों का सम्मान किया। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट विद्यार्थियों व सभी का तिलक लगाकर, पुष्प माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर, श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया।

 

Prime Minister Narendra Modi's birthday celebrated with an unmatched program for 72 years

 

भवानी सिंह मीना ने मोदी के 72 वर्ष के औजस्वी जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समूचे विश्व पटल पर पुनः भारत देश को गौरवान्वित करने वाली समस्त कार्यात्मक उपलब्धियों जैसे सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, स्वछ भारत अभियान, कोरोना काल में कुशल प्रबंधन, धारा 370 का उन्मूलन, राम जन्म भूमि का समाजिक सौहार्द से निस्तारण, आत्मनिर्भर भारत की और बढ़ते कदम, नमस्ते ट्रम्प इत्यादि कार्यक्रमों द्वारा एक सुद्रढ़ अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनवाना आदि के बारे में बताया।

 

इसके साथ ही सभी नागरिको से उनके जीवन का आदर्श अनुकरण करते हुए भारत देश की सेवा के लिए सदैव ततपर रहने का आव्हान किया गया। मीना ने भाजयुमों द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

 

पार्षद नीरज मीना ने बताया कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीणा द्वारा, नीलकण्ठ महादेव मंदिर, केशव नगर बजरिया सवाई माधोपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा, रामनाम धुन पाठ, ओम नमः शिवाय’ एवम प्रकाशमान हुए 72 दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मोदी की जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं  शुभकानाएं प्रेषित करने के साथ उनके ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना की।

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली में पथरी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 18 सितंबर 2022
प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया

+91 9602059872

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !