Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस कार्मिकों ने धूमधाम से मनाया 75वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह

सवाई माधोपुर:- इस वर्ष प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता प्रभावी होने तथा समस्त पुलिस बल के चुनाव कार्यों में व्यस्त होने की वजह से 16 अप्रैल के स्थान पर 75 वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह 12 जून, बुधवार को जिला स्तर पर हर वर्ष की भांति धूमधाम से आयोजित करने के उपलक्ष में 10 से 12 जून तक जिला पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम निम्नानुसार आयोजित किये गये।

 

 

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में जिला पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 10 जून को कार्यालय पुलिस अधीक्षक, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालयों, समस्त उप अधीक्षक पुलिस कार्यालयों, समस्त पुलिस थानों व चौकियों एवं पुलिस लाईन परिसर में स्वच्छता एवं सौंर्दय हेतु साफ-सफाई का कार्य किया गया। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में कार्यालय पुलिस अधीक्षक परिसर पर लाईट डेकोरेशन का कार्य करवाया गया।

 

 

Police personnel celebrated the 75th Rajasthan Police Foundation Day in sawai madhopur

 

 

 

11 जून को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कार्मिकों के परिजनों द्वारा सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतिया दी गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों एवं खेल, पढ़ाई, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं नीट आदि में चयन होने वाले पुलिस कार्मिकों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को भी पुरूस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष में 12 जून को प्रातः 6ः30 बजे पुलिस लाइन ग्राउण्ड में सेरेमोनियल परेड का एसपी ममता गुप्ता द्वारा परेड सलामी ली गई।

 

 

पुलिस क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवा करने वाले पुलिस जवानों को उतम सेवा चिन्ह एवं अति उतम सेवा चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। उसके पश्चात जिला न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं उप वन संरक्षक रणथंभौर की उपस्थिति में पुलिस लाईन परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !