Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई पानीपूरी की दुकान

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रातपगढ़ जिले की छोटीसादड़ी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का अनूठा अंदाज अपनाया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए भेष बदलकर पानीपूरी की दुकान लगाई और भंगार खरीदा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ पावली पुत्र अब्दुल गफुर खान निवासी खैरवा जागीर मनावर, हाल निवासी धर्मपुरी जिला धार मध्यप्रदेश और विक्रम पुत्र किशन सिंह ठाकुर निवासी गांधीनगर जबर कॉलोनी देवास मध्यप्रदेश को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Police set up Panipuri shop to catch the accused in pratapgarh

 

 

दरअसल छोटीसादड़ी पुलिस ने गत दिनों हाइवे पर खड़ी ट्रेवल्स बस में सोने के आभूषणों की हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए भेष बदलकर पानीपूरी की दुकान लगाई और भंगार खरीदा। थाना प्रभारी तेजकरण चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 26 अक्टूबर को पंकज पुत्र अर्जुन सोनी निवासी प्रतापगढ़ सदर बाजार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कारवाई दी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह 25 अक्टूबर को घर से सोने के आभूषण छोटे बड़े कुल 45 नग डिब्बियों में पैक कर बैग में रखकर व्यापार के लिए बस में बैठ कर जयपुर जा रहा था।

 

 

 

 

इसी दौरान बस रात को छोटीसादड़ी के पास एक होटल पर रूकी। इस दौरान पीड़ित लघुशंका के लिए बस से उतरा। जब पीड़ित वापस बस में चढ़ा तो उसने देखा की सीट पर सोने के आभूषणों का बैग गायब था। जिसकी बस में तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। होटल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे। जो बस में चढते-उतरते तथा सोने के आभूषणों का बैग ले जाते दिखाई दिए। मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई।

 

 

 

इसके के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। टीम द्वारा घटना से सबंधित सीसीटीवी फुटेज लिए गए। जिसमें दोनों युवकों की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों और मध्यप्रदेश के पुलिस थानों में भेजे गए। वारदात में एमपी के धार जिले के मनावर पुलिस थाना सर्कल के खैरवा जागीर गांव में लोगों से जानकारी जुटाई।

 

 

इस तरह फुटेज में अज्ञात युवकों की पहचानकर टीमों का गठन किया गया जो धार जिले की तरफ रवाना की गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों से सामने आया कि आरोपियों ने सिरोही, बीकानेर, पाली, केरल, मुंबई आदि जगहों पर चोरी करना व जिला निलुर आन्ध्र प्रदेश में एक ढाबा पर बस में आभूषणों की चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से और भी चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !