Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक सत्यापन अनिवार्य

सवाई माधोपुर: जिले में कुल 1 लाख 66 हजार 319 पेंशनर्स सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे है तथा 32 हजार 437 पेंशनर्स ने भौतिक सत्यापन करवा लिया है। वहीं 1 लाख 33 हजार 882 पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन होना शेष है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उप निदेशक गौरीशंकर मीणा से बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में पेंशन ले रहे वृद्वजन, विधवा एवं विशेष योग्यजन व्यक्तियों को पेंशन सुचारू रखने के लिये 31 दिसम्बर, 2024 तक भौतिक सत्यापन करवाया जाना अनिवार्य है।

 

 

Verification mandatory for pensioners deprived of physical verification till 31st December

 

 

 

भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर्स ई-मित्र कियोस्क, सेवा केन्द्र, ई मित्र प्लस, से अंगुली की छाप से बायोमैट्रिक सत्यापन करवा सकते है। इसके साथ राजस्थान सोशल पेंशन एण्ड आधार फेस आरडी (राजएसएसपी) मोबाईल एप के माध्यम से घर बैठे भी स्वयं सत्यापन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त माध्यमों से भी भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशनर्स स्वयं क्षैत्रीय भौतिक सत्यापन अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी/विकास अधिकारी) के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आधार नंबर से लिंक मोबाइल ओटीपी प्राप्त कर अपना भौतिक सत्यापन करवा सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !