Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ईडी द्वारा खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ पॉपुलर फ्रंट ने किया विरोध प्रदर्शन

ईडी की कार्रवाई सत्ता का दुरुपयोग और लोकतांत्रिक अधिकार का इंकार

 

पॉपुलर फ्रंट जिला इकाई सवाई माधोपुर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा संगठन से संबंधित बैंक खातों को अस्थाई रूप से फ्रीज किए जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जामा मस्जिद शहर सवाई माधोपुर के बाहर विरोध प्रदर्शन नारेबाजी की गई। कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के जिम्मेदारों ने हाथों में तख्तियां व झंडे लिए बड़ी संख्या में रैली में हिस्सा लिया। पॉपुलर फ्रंट के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष असलम खान ने अपने संबोधन में कहा कि ईडी की हालिया कार्रवाई पिछले कुछ वर्षों से संगठन के खिलाफ जारी दमनकारी कार्रवाईयों का हिस्सा हैं। एक बार फिर यह साफ हो गया है कि एजेंसी शासक दल की आलोचना करने वाले जन-आंदोलनों, गैर सरकारी संगठनों, मानवाधिकार संगठनों, विपक्षी दलों, मीडिया और देश की ऐसी हर लोकतांत्रिक आवाज को निशाना बनाकर अपने राजनीतिक आक़ाओं के लिए मोहरे की तरह काम कर रही है।

 

 

ईडी ने पॉपुलर फ्रंट के खातों में 13 वर्षों में जितनी राशि जमा होने की बात की है, वह पॉपुलर फ्रंट जैसे राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक आंदोलन के कामकाज के लिए बिल्कुल सामान्य बात है। यह भी ध्यान रहे कि इसमें वह राशि भी शामिल है जो देश में आई बड़ी आपदाओं के लिए चंदा अभियान के तहत जमा की गई थी, जिसके माध्यम से पॉपुलर फ्रंट ने सराहनीय राहत व बचाव सेवाएं अंजाम दी थी। ईडी द्वारा बताए गए आंकड़े बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं हैं और इस पर ईडी जैसी एजेंसी के द्वारा किसी बड़ी जांच की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम चंदे के एक-एक पैसे का हिसाब आयकर विभाग में पहले ही जमा कर चुके हैं।

 

 

प्रदेश महासचिव आबिद खान ने कहा कि यह सब इस मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए किया जा रहा है। एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि 2020 के दौरान विभिन्न मीडिया ने यह खबर दिखाई थी कि पॉपुलर फ्रंट ने 120 करोड़ रूपए एकत्र किए हैं, लेकिन अब 60 करोड़ का हालिया बयान पिछले फर्जी दावे को नकारने के साथ-साथ यह साबित करता है कि ये एजेंसियां हमारे जैसे संगठनों को निशाना बनाने के लिए मीडिया को फर्जी जानकारियां देती हैं।

 

Popular Front protests against freezing of accounts by ED in sawai madhopur

 

जिला अध्यक्ष जाहिद हुसैन ने कहा कि देश में पहले ही यह चलन आम है कि सभी दलों के भ्रष्ट राजनेता जांच के रूप में ईडी द्वारा बदले की कार्रवाई के डर से अपनी काली कमाई को बचाने के लिए भाजपा का दामन थाम रहे हैं। भाजपा नेताओं के सैंकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार और काले धन के लेनदेन से ईडी को कोई परेशानी नहीं होती। जिस तरह से बीजेपी विपक्ष को निशाना बनाने और चुप करने के लिए ईडी और अन्य एजेंसियों का हमेशा से दुरुपयोग करती आई है, इसे देखते हुए पॉपुलर फ्रंट के खिलाफ हालिया कार्रवाई भी कुछ आश्चर्यजनक नहीं है।

 

 

जिला कमेटी सदस्य इरशाद अंसारी ने कहा कि पॉपुलर फ्रंट हाशिये पर खड़े वर्गों के बीचे से उभरने वाला और एक लोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाला संगठन है और आज यह संगठन देश भर के लाखों लोगों का विश्वास जीत चुका है, जो अपने डोनेशन से संगठन की मदद करते हैं। इसी कारण से संगठन ने शुरू से ही यह नीति बना रखी है कि हर छोटा या बड़ा वित्तीय लेनदेन पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए। जनता अच्छी तरह से जानती है कि संघ परिवार की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ पॉपुलर फ्रंट के अटल रूख के कारण ही संगठन को एजेंसी द्वारा राजनीतिक मुकदमों का निशाना बनाया जाता रहा है।

 

 

पॉपुलर फ्रंट अपने इस रुख पर डटा रहेगा और आरएसएस के शैतानी मंसूबों का विरोध करता रहेगा। इन बदले की कार्रवाईयों से हम डरने होने वाले नहीं हैं और इन रुकावटों को पार करने के लिए हम सभी कानूनी व लोकतांत्रिक विकल्पों को अपनाएंगे। पॉपुलर फ्रंट लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध देश के सभी लोगों से अपील करता है कि वे भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई और सत्ता के दुरुपयोग की निंदा करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !