Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रधान पति ने लगाए, बामनवास विधायक पर मारपीट व अपमानित करने के आरोप

बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पर प्रधान व प्रधान पति द्वारा नाजायज परेशान कर धमकाने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाने के बाद 2 दिनों से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है।
प्रधान व प्रधान पति ने आरोप लगाया है कि विधायक ने अपने समर्थकों के द्वारा प्रधानपति बाबूलाल मीणा को अपने घर बुलाकर उसके साथ बदसलूकी कर, चप्पलों से मारपीट की व बेइज्जत कर जान से मारने के लिए धमकाया। जब लोगों को प्रधान पति ने अपने साथ घटी वारदात की जानकारी दी तो क्षेत्र के लोगों में रोष पनप गया। गुरुवार को सैकड़ों प्रधान समर्थक पंचायत समिति में बैठक के बाद थाने पर पहुंचे व विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रधान पति ने विधायक के विरुद्ध रिपोर्ट सौंप मामला दर्ज करने की मांग रखी।
थाना अधिकारी रोहित चावला ने बताया कि इस मामले को लेकर रिपोर्ट मिली है जिसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

Pradhan's husband charged, assaulted humiliated Bammanavas MLA
प्रधान पति द्वारा दी गई रिपोर्ट में जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज करने व चप्पल व थप्पड़ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने व पैसे मांगने के आरोप लगा रिपोर्ट सौंपी गई है। प्रधान पति ने रिपोर्ट में बताया कि वह बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग पंचायत समिति में आया हुआ था उसी समय विधायक समर्थक रवासा निवासी देवहंस गुर्जर चार लड़कों के साथ पंचायत समिति आया तथा उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर गाली गलौज कर मारपीट करने लगा तथा जबरदस्ती उसे पकड़कर बौंली गुप्तेश्वर रोड स्थित बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के मकान पर ले गया। विधायक के मकान पर पहले से ही मौजूद पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामअवतार मीणा सहित पांच छह ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित 25-30 लोग मौजूद थे। इन सब की उपस्थिति में विधायक इंदिरा मीणा ने चप्पल व थप्पड़ों से प्रधान पति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि जब सरपंचों ने विधायक को ऐसा करने से रोका तो विधायक पति रतनलाल मीणा ने उन्हें चुप करा बैठा दिया। इसके बाद विधायक इंदिरा मीणा ने प्रधान पति को यह बात किसी को बताने पर उसकी पत्नी को प्रधान पद से हटाने तथा उन्हें जान से मरवाने की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही प्रधान व उस पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी भी दी। प्रधान पति के साथ घटित इस वारदात की जब प्रधान पति ने अपने गांव मामडोली पहुंच लोगों को बताई तो ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोगों में रोष पनप गया। प्रधान समर्थक जनप्रतिनिधियों में भी रोष पनप गया। इन सभी लोगों ने आज गुरुवार को थाने पर पहुंच प्रदर्शन किया तथा विधायक के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रधान पति द्वारा विधायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर रिपोर्ट सौंपी। इस मामले में थानाधिकारी ने थाने पर रिपोर्ट प्राप्त होने की जानकारी दी लेकिन दर्ज होने से इनकार किया। सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !