अमेरिका: अमेरिका के ओहायो में एक संवेदनशील मामले में कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक प्रेग्नेंट महिला को वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की अनुमति न देने पर कंपनी पर करीब 2.25 करोड़ डॉलर (लगभग ₹200 करोड़) का जुर्माना लगाया गया है।
मामले के अनुसार, महिला को गर्भावस्था के बावजूद ऑफिस आने के लिए मजबूर किया गया, जिसके चलते समय से पहले डिलीवरी हो गई। दुखद रूप से नवजात की जन्म के कुछ ही घंटों में मौ*त हो गई। कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि यदि महिला को घर से काम करने की अनुमति दी जाती, तो हालात अलग हो सकते थे। इसी आधार पर कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए भारी जुर्माना लगाया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
