Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का आज शुक्रवार को सीधा प्रसारण एलईडी पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में प्रसारित हुआ। जिसे टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित करीब 7 हजार से अधिक लाभार्थियों ने देखा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान को 17 हजार करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किए। उन्होंने कहा कि उनकी डबल इंजन की सरकार विकसित भारत के साथ-साथ विकसित राजस्थान बनाने के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। 17 हजार करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास से रेल, रोड़, सौर ऊर्जा, आमजन को शुद्ध पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे यह राजस्थान के हर परिवार को समृद्ध, युवाओं को रोजगार, गरीबी मिटाने एवं अच्छी सुविधा देने की मोदी की डबल इंजन सरकार की गारंटी है।

 

 

इससे किसानों, पशुपालकों, उद्योगों एवं पर्यटन व्यवसायों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बजट में 11 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान केवल आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए किया है। उन्होंने बताया कि एक सोलर पावर प्लान्ट का लोकार्पण एवं दो का शिलान्यास किया गया जिससे राजस्थान में बिजली की समस्या का निराकरण होने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान के हर घर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगेंगे जिससे अतिरिक्त बिजली बेचने से परिवार की आय में वृद्धि होगी।

 

 

इससे हर महीने प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरा है। अगले कार्यकाल में देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करना मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण से विकसित राजस्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा से प्रदेश के करोड़ों लोगों को संबल मिला है।

 

Prime Minister Narendra Modi inaugurated and laid the foundation stone of projects worth 17 thousand crores Rupees

 

 

जनधन योजना मे करोड़ों लोगों के खाते खोले गए है जिससे सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों सहित किसानों को सीधे ही शत-प्रतिशत राशि उनके खाते पहुंचने रही है। ईआरसीपी योजना से राजस्थान के पूर्वी जिलों के 13 जिलों में पेयजल एवं 2 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए टोंक-सवाई माधोपुर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत दस वर्षों में देश में विकास की ऐसी गंगा बही है जिससे देश का हर परिवार लाभांवित हुआ है। करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन, 45 हजार मकान दिए हैं अगले एक साल में राजस्थान का हर कच्चा मकान पक्का होने, पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में ईआरसीपी योजना से हर घर पीने का शुद्ध पानी, दो लाख हैक्टेयर भूमि में सिंचाई, हर घर शौचालय, दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस हाईवे से कुस्तला होते हुए सड़क मार्ग से 3 घण्टे में दिल्ली पहुंचने की मोदी जी की गारंटी है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के अयोध्या में ही राममंदिर नहीं बल्कि यूएई में भी मंदिर बनवाकर देश की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए है। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में लाभार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कटआउट के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। वहीं क्यूआर कोड एवं प्ले स्टोर से मोबाइल पर नमो एप भी डाउनलोड किया। इस दौरान लाभार्थियों को केन्द्र सरकार की योजनाओं के कलेण्डर, पेम्फलेट, डायरी, फोल्डर का भी वितरण किया गया। मोबाइल एलईडी वैन पर केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं मोदी जी के भाषण को भी लाभार्थियों ने देखा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने संवाद कार्यक्रम को सफल बनने वाले सभी जन प्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों, लाभार्थियों, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

 

 

इस दौरान सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, एसडीएम मलारना डूंगर बद्रीनारायण, विकास अधिकारी समय सिंह मीना, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग पंकज मीना, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित, डॉ. भरतलाल मथुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार खण्डार विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार में आयोजित हुआ। खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने सभी लाभार्थियों को धन्यवाद करते हुए विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को पारितोशिक एवं प्रशंसा पत्र वितरित किए। इस अवसर पर खण्डार क्षेत्र में एसडीएम खण्डार जयन्त कुमार, प्रधान खण्डार नरेन्द्र चौधरी, तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द्र तसेरा सहित जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !