Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है – प्रेम प्रकाश शर्मा

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कार्यक्रम के अंतर्गत खंडार विधान सभा क्षेत्र के चौथ का बरवाड़ा मंडल का आयोजन शिवाड़ में किया गया। प्रारंभ में बेनी माधव शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, सीता राम गुर्जर, प्रदीप कुमार पाराशर तथा दुर्गा शंकर कुशवाहा ने जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, सह संयोजक सुरेश जैन, सह संयोजक डॉ. राम दयाल गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा एवं रंग लाल गुरुजी का स्वागत और अभिनंदन किया।

 

जिला संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा डॉ. राम दयाल गौतम, सुरेश जैन, प्रेम प्रकाश शर्मा तथा डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन करते हुए केंद्र सरकार की रीतियों, नीतियों, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।

 

Program organized on the President's address in Chauth Ka Barwada

 

आज भारत दुनिया की समस्यायों का समाधान करने का माध्यम बन रहा है। हम दुनिया के दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था पर आ गए हैं। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है बल्कि गरीब की समस्याओं का स्थाई समाधान करते हुए उसे सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। अंत में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश बैरवा ने किया।

 

इस अवसर पर रंग लाल गुरुजी, बेनी माधव शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, लोकेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार पाराशर, हनुमान प्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, सीता राम गुर्जर, दुर्गा शंकर कुशवाहा, राजू गौतम, हनुमान प्रसाद माली, सुरेश चंद्र दुबे, भानू सिंह, सुरेश बैरवा, सुशील शर्मा, देव किशन शर्मा, गणेश स्वामी, नक्ष शर्मा, हरीश शर्मा, शुभम शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !