Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्व शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति कम है वे अभी से योजना बनाकर अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटकर करें। आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन और समन्वय समिति की बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि कागज में योजना का लाभ देना बताया तथा भौतिक सत्यापन में मौके पर लाभ दिया हुआ नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के 12 बिन्दुओं में से 3 बिंदुओं में जिले को रैंक ए मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं जिन बिन्दुओं में रैंक बी और सी मिली उनमें संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए। रैंकिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विशेष प्रयास की आवश्यकता के निर्देश दिए तथा कहा कि जिन बीडीओ की प्रगति कम रहती है उनकी मॉनिटरिंग की जाए तथा फिर भी प्रगति नहीं आती है तो उन्हे चार्जशीट दे। सूचना के बाद भी जिला रसद अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में राजीविका के अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों के आवेदन और पत्रावलियां तैयार करवाकर बैंक से संबंधित प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पौधारोपण के कार्य में विभागवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के लिए अभी से प्रयास करने तथा संबंधित विभागों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। कृषि पंपसेट के ऊर्जाकरण के संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कहा कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को घर-घर नल कनेक्शन के लिए लक्ष्य के अनुसार विशेष मेहनत करने और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबध में निर्देश दिए।

Progress review meeting of twenty point program held in sawai madhopur

कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य समय पर पूरे करने पर जोर दिया। इसी प्रकार शु़द्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ प्लांट एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए आंशिक कवर्ड बस्ती योजना में लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षाए वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शनए भू-खण्ड आवंटन, छात्रवृत्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही। मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने भी प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देश दिए।

15 सूत्रीय कार्यक्रम प्रगति की बैठक:- इस अवसर पर अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा भी की गई। बैठक में कलेक्टर ने अल्पसंख्यकों के संबंध में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोषाहार दिए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, प्रगतिरत और स्वीकृत निर्माण कार्य, छात्रावास के संबंध में जानकारी ली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !