Thursday , 30 July 2026
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली जनजागरुकता रैली

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चित्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

 

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से चौथ का बरवाड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में आज शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। समारोह में ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम देश के नागरिकों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। इन आयोजनों में शामिल होकर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहिए, साथ ही नापा ने बताया कि प्रदर्शनी में बहुत ही सरल तरीके से विभिन्न वर्गों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और घटनाक्रम को प्रदर्शित कर समाज के हर वर्ग तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा किया गया है। कार्यक्रम से पूर्व जनचेतना रैली निकाली गई रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा के विद्यार्थियों ने भाग लिया ईको रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्य सीताराम वर्मा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा, विनोद पाराशर और पृथ्वीराज मीणा आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूली विद्यार्थियों ने जनचेतना रैली में 75 राष्ट्रीय ध्वज के साथ आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।

 

Public awareness rally taken out under Azadi ka Amrit Mahotsav

 

रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से आरंभ होकर चौथ का बरवाड़ा मुख्य बाजार में होती हुई महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय परिसर में पहुंच कर प्रदर्शनी का अवलोकन करके संगोष्ठी में तब्दील हो गई। प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए फरीद खान, चिरंजीलाल मीणा, सुशीला राय व्याख्याता द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान मानव सेवा संस्थान कला मंडल टोंक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भी देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य और देश के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों क्रांतिकारियों आजादी के प्रमुख सत्याग्रह और आंदोलनों की विस्तृत और सचित्र जानकारियां पेनलो द्वारा प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र – छात्राओं और महिलाओं की मौखिक प्रश्नोत्तरी, मेहंदी रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी में आने वाले अतिथियों, विद्याार्थियों, महिलाओं, ग्रामीणों एवं आमजन ने आजादी के विभिन्न घटनाक्रमों की इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Bus and swift dzire road Accident in national highway 552 Bodal Sawau Madhopur Vikalp Times

हाईवे पर भीषण टक्कर! बस से भिड़ी कार, तीन लोग घायल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बोदल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 (National Highway-552) पर सोमवार …

Watan Foundations Inspiring Event A Confluence of Tribute, Harmony, and Public Service in Sawai Madhopur Vikalp Times

वतन फाउंडेशन का प्रेरक आयोजन: श्रद्धांजलि, सद्भाव और जनसेवा का संगम

सवाई माधोपुर: भारत रत्न (Bharat Ratna), पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !