Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कंगना के बयान पर बोले राहुल-मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों का अपमान करने में लगी हुई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “किसानों से किए वादों को पूरा करने में नाकाम मोदी सरकार का दुष्प्रचार तंत्र लगातार किसानों का अपमान करने में जुटा हुआ है।”

 

Rahul Gandhi Reaction on kangana ranaut statement

 

राहुल ने लिखा है की, “378 दिन चले मैराथन संघर्ष के दौरान 700 साथियों का बलिदान देने वाले किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत है।”

 

 

 

उन्होंने लिखा है कि, “ये शर्मनाक किसान विरोधी बोल पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के किसानों का घोर अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

शहीद किसानों के परिवारों को राहत नहीं दी- राहुल गांधी:

 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “किसान आंदोलन वापस लेते समय बनी सरकारी समिति आज भी ठंडे बस्ते में है, एमएसपी पर सरकार अपना रूख आज तक साफ नहीं कर सकी, शहीद किसानों के परिवारों को किसी तरह की राहत नहीं दी गयी और ऊपर से लगातार उनका चरित्र हनन जारी है।”

उन्होंने लिखा है कि, “अन्नदाताओं का निरादर और उनके मान सम्मान पर हमला करने से किसानों से किया गया मोदी सरकार का धोखा छुप नहीं सकता। नरेंद्र मोदी और भाजपा कितनी भी साजिश कर लें – ‘इंडिया’ किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दिलवा कर रहेगा।”

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर बयान के बाद पार्टी ने उन्हें सख्त हिदायत दी है। बीजेपी ने कंगना रनौत से कहा कि वे इस प्रकार का कोई बयान भविष्य में न दें। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था,

“किसान आंदोलन के दौरान वहां पर ला*शें लटकी हुई थीं और रे*प हो रहे थे।” उन्होंने इस तरह के आंदोलन के पीछे ‘चीन और अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों का हाथ’ होने की बात भी कही थी और कहा था कि भारत में मजबूत सरकार नहीं होती तो यहाँ भी बांग्लादेश वाले हालात हो जाते।

यह भी पढ़ें: “आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बयान दिया की बीजेपी हुई खफा”

#News #Delhi “आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बयान दिया की बीजेपी हुई खफा ”

आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बयान दिया की बीजेपी हुई खफा

 

 

यह भी पढ़ें: “कंगना रनौत को पार्टी से बाहर निकालने की मांग”

#News #Delhi “कंगना रनौत को पार्टी से बाहर निकालने की मांग”

कंगना रनौत को पार्टी से बाहर निकालने की मांग

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !