Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीएम मनरेगा को पूरी तरह से खत्म करने पर तुले हैं: राहुल गांधी 

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि वे सड़क से संसद तक विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी विकसित भारत- जी राम जी बिल का वि*रोध करेंगे। उन्होंने इस बिल को ‘जन विरो*धी’ और ‘महात्मा गांधी के आदर्शों का सीधा अपमान’ बताते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी को दो चीजों से बहुत नफरत है- महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से।

 

Rahul gandhi statement on MGNREGA rename

 

मनरेगा महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना का जीता-जागता उदाहरण है। यह लाखों ग्रामीण भारतीयों के लिए जीवन रेखा रही है और कोविड महामारी के दौरान एक जरूरी आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हुई है। फिर भी, यह योजना हमेशा पीएम मोदी को परेशान करती रही है। पिछले दस सालों से, उनकी सरकार ने इसे कमजोर करने की लगातार कोशिश की है। आज, वह मनरेगा को पूरी तरह से खत्म करने पर तुले हुए हैं।

 

 

मनरेगा के बारे में उन्होंने लिखा, कि “मनरेगा तीन बुनियादी सिद्धांतों पर बनी थी:

1. रोजगार का अधिकार – जो भी काम मांगेगा, उसे रोजगार दिया जाएगा

2. गांवों को अपने विकास कार्यों का फैसला करने की आजादी

3. केंद्र सरकार द्वारा पूरी मजदूरी और 75% माल की लागत का समर्थन”

 

राहुल गांधी ने लिखा कि पीएम मोदी मनरेगा को ‘केंद्रीकृत नियंत्रण का एक जरिया’ बनाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि बजट, योजनाएं और नियम केंद्र द्वारा तय किए जाएंगे, राज्यों को 40 प्रतिशत लागत उठाने के लिए मजबूर किया जाएगा और जब फंड खत्म हो जाएगा या फसल कटाई के मौसम में, मजदूरों को महीनों तक रोजगार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लिखा कि भारी बेरोजगारी के जरिए भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के बाद, मोदी सरकार अब गरीब ग्रामीण परिवारों की सुरक्षित आजीविका को निशाना बना रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !