Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लुधियाना पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 

पंजाब में दूसरे दिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दोराहा, खन्ना से शुरू हुई। सुबह के सत्र में यात्री लुधियाना के समराला चौक तक लगातार 22 किलोमीटर पैदल चले। गुरुवार को शाम के सत्र में यात्रा नहीं हुई। यात्री लोहड़ी के लिए 13 तारीख़ तक ब्रेक लेंगे। 14 जनवरी को लोडोवाल से सुबह 7 बजे यात्रा फ़िर शुरू होगी। 16 जनवरी को यात्रा के लिए महिला दिवस होगा। उस दिन सिर्फ़ महिलाएं राहुल गांधी के साथ चलेंगी। पंजाब में यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह यात्रा के गुजरते समय बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों तरफ पंक्तिबद्ध होकर खड़े थे। आज यात्रा के दौरान मुख्य रूप से पांच समूह राहुल गांधी के साथ चला।

 

पहले ग्रुप में कॉमन वेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट पहलवान राहुल गांधी के साथ चले। उन्होंने राहुल गांधी से मजाकिया लहजे में कहा “लगता है जैसे आप की बॉडी स्टील की है। हम पहलवानी करते हैं फिर भी हमें ठंड लगती है, लेकिन आपको नहीं लग रही है।” दूसरा समूह शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले राउंड टेबल एनजीओ के सदस्यों का था। उन्होंने गांधी से कहा कि शिक्षा नफरत को फैलने से रोकने और विविधता का सम्मान करने के लिए सबसे बड़ा टूल बन सकती है। कम उम्र से ही यदि बच्चों को विभिन्न संस्कृतियों से अवगत कराया जाए तो वे उनका सम्मान करेंगे। इस पर राहुल गांधी ने सहमति जताई और इस एनजीओ के सदस्यों को उनके काम के लिए शुभकामनाएं दी।

 

Rahul's Bharat Jodo Yatra reached Ludhiana

 

तीसरा ग्रुप आरटीआई कार्यकर्ताओं का था जिन्होंने इस कानून के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि आरटीआई के माध्यम से उनलोगों ने पंजाब की आप सरकार के कई ग़लत कार्यों को उजागर किया है। चौथे समूह में ‘एक जरिया’ एनजीओ के सदस्य थे जो मेडिकल फिल्ड में काम कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि वे डोनर और जरुरतमंदों के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। पांचवां समूह उत्तराखंड हिमालय के मुद्दों के प्रख्यात बुद्धिजीवियों का था जिन्होंने चलते हुए काफी देर तक राहुल गांधी से बातचीत की। उन लोगों ने मुख्य रूप से जोशीमठ का मुद्दा उठाया और मांग की कि न सिर्फ़ वहां रह रहे लोगों का पुनर्वास किया जाए बल्कि उनके रोज़गार की भी व्यवस्था की जाए।

 

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि किस तरह विकास के नाम पर पहाड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और हिमाचल की जैव विविधता को नष्ट किया जा रहा है। बातचीत के दौरान सरकार और पूंजीपतियों के बीच साठ-गांठ का भी मुद्दा उठा। राहुल गांधी ने इनकी बातों को गंभीरता से सुना उन्होंने कहा कि किसी ने उन्हें बताया कि लुधियाना, मैनचेस्टर जैसा है, लेकिन यह गलत बात है। ऐसा कहना चाहिए कि मैनचेस्टर, लुधियाना जैसा है। नफरत की राजनीति को लेकर उन्होंने एक बार फिर बीजेपी को घेरा। कहा कि बीजेपी देश में डर, नफरत व अहिंसा फैला रही है। एक धर्म को दूसरे धर्म से, दोस्त को दोस्त और भाई को भाई से लड़ा रही है। इस नफरत के बीच उन्होंने मुहब्बत की दुकान खोली है और इस यात्रा में भाग लेने वाले लाखों करोड़ों लोगों ने इस मुहब्बत की दुकान को खोला है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !