Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई से जनता परेशान, लोकतंत्र खतरे में

राजस्थान में कांग्रेस के गहलोत पक्ष ने राज्यपाल के यहां धरना देकर लोकतंत्र का व संविधान का अपमान किया है जिसके लिए वे राज्य के ही नहीं संपूर्ण देश के अपराधी है। कांग्रेस का गहलोत खेमा अब अपनी सरकार व पार्टी को एक बनाये रखने मे असफलता को छिपाने के लिए स्वयं सत्ता लोलुपता की आड़ में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके राज्य में अराजकता फैला रहे हैं। ऐसे में केंद्र को राज्य में हस्तक्षेप करना चाहिए।

Rajasthan Political Crisis Public upset due to internal battle of Congress

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि यह बात कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने एक वक्तव्य में कही। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया, जिला महामंत्री आचार्य लोकेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन एवं विरेंद्र सिंह भाया सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान में गहलोत की सरकार अपनी पार्टी के अंदर अविश्वास से दुखी व पीड़ित है। कांग्रेस राज्य में सरकार चलाने का नैतिक अधिकार समाप्त कर चुकी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के आरोपित मुख्यमंत्री अपनी सत्ता को बचाने के लिए राजभवन में जाकर के धरना प्रदर्शन करते हुए ईंट से ईंट बजाने व करोड़ों लोगों द्वारा प्रदर्शन करने की बात कहकर के लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं तथा कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करते हुए राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने राज्यपाल एवं केंद्र सरकार से राज्य के हालात में शीघ्र हस्तक्षेप कर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया है तथा मांग की है कि यदि गहलोत सरकार इसी प्रकार धरना और प्रदर्शन पर आमादा रहती है तो बर्खास्त करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में बिजली, पानी, कोरोना एवं कानून व्यवस्था के हालात बिगड़े हुए हैं इन्हें दबाने एवं अपनी असफलता छिपाने के लिए यह सारा नाटक कर रहे हैं। उन्हें स्वयं नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !