Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

करोड़पति हैं राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा, जमीन और मकान के साथ 35 लाख का कर्जा भी

भरतपुर जिले के नदबई निवासी और जयपुर की सांगानेर सीट से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम होंगे। भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को शपथ लेंगे, खास बात यह है की उसी दिन उनका जन्मदिन भी है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करोड़पति हैं और खेती की जमीन के साथ ही घर और फ्लैट के मालिक भी हैं। इसके साथ ही उन पर करीब 35 लाख रुपए का कर्जा भी है।  विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में यह जानकारी सामने आई है। निर्वाचन आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार भजनलाल शर्मा के पास 1 करोड़ 46 लाख 56 हजार 666 रुपए की संपत्ति है, जबकि देनदारी 35 लाख रुपए है।

 

1.15 लाख नकद, बैंक में 11 लाख रुपये-

हलफनामे के अनुसार भजनलाल शर्मा के पास 1 लाख 15 हजार रुपए नकद हैं। जबकि अलग-अलग बैंक खातों में उनके नाम से 11 लाख रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी के नाम पर 1.50 लाख रुपए की नकदी है, जबकि 10 हजार रुपए बैंक में जमा हैं।

 

Rajasthan's new CM Bhajanlal Sharma is a millionaire

 

3 तोला सोना, शेयर-बॉन्ड में निवेश नहीं-

वहीं कीमती धातु की बात करें तो भजनलाल शर्मा के पास करीब तीन तोला सोना है, जिसकी कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है। उन्होंने शेयर और बॉन्ड में कोई निवेश नहीं किया है। हालांकि, भजनलाल के पास एलआईसी और एचडीएफसी की दो इंश्योरेंस पॉलिसी है।

 

भजनलाल शर्मा के पास ये गाड़ियां है-

हलफनामें के अनुसार भजनलाल शर्मा के पास एक टाटा सफारी गाड़ी है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है।  एक टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल भी है, जिसकी कीमत 35 हजार रुपए है। उनके पास भरतपुर में 0.035 हेक्टेयर कृषि जमीन है, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है। भरतपुर में ही दो घर और एक फ्लैट है। इनकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई गई है। उनके पास कोई कॉमर्शियल बिल्डिंग और नॉन एग्रीकल्चर लैंड नहीं है। (सौर्स-ईटीवी भारत)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !