Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शादी का झांसा देकर कई महीनों तक किया रेप, आरोपी को किया गिरफ्तार

श्रीगंगानगर:- राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपी सुंदरपाल पुत्र मूलाराम निवासी जैतसर पुलिस थाने के गांव 7 एलसी का निवासी है। जानकारी के अनुसार महिला ने इस्तगासा के जरिए 8 नवंबर 2021 को मामला दर्ज कराया था कि आरोपी सुंदरपाल ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है।

 

Raped for several months on the pretext of marriage, accused arrested in ganganagar rajasthan

 

 

 

उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने मामले में लिखवाया था कि वह एक तलाकशुदा महिला है व अपना जीवन यापन करने के लिए अनूपगढ़ के प्रेमनगर में मजदूरी करती है। मजदूरी के दौरान उसकी जान पहचान सुंदरपाल से हुई। सुंदरपाल ने कुछ दिनों बाद खुद को अविवाहित बताकर उसे शादी का झांसा दिया व उसे श्रीगंगानगर ले कर चला गया।  कुछ दिनों तक वे कई दिनों श्रीगंगानगर में एक होटल में रहे। जहां सुंदर पाल ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने मामले में लिखवाया है कि सुंदर पाल ने खुद को अविवाहित बताकर लगातार उसे शादी करने का झांसा देता रहा व उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

 

 

महिला सुंदर पाल को शादी करने के लिए कहती तो वह टालमटोल करता रहता। मामला दर्ज करवाने के 4 माह पूर्व सुंदर पाल महिला को अपनी बहन के घर ले गया। वहां भी महिला ने सुंदर पाल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। दर्ज मामले के अनुसार महिला ने सुंदरपाल पर आरोप लगाया है कि कई महीनों तक शादी का झांसा देकर सुंदर पाल उसके साथ बलात्कार करता रहा। महिला ने मामले में लिखवाया है कि जब उसने अंतिम बार सुंदरपाल से विवाह करने की बात कही तो सुंदरपाल ने कहा कि वह पहले से ही विवाहित है।

 

इसलिए उससे शादी नहीं कर सकता। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सुंदर पाल को बलात्कार के मामले में दोषी पाया है। अनूपगढ़ पुलिस ने सुंदरपाल को इस मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुंदरपाल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !