Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य में 23 हजार 820 पदों पर निकली भर्ती

जयपुर: राजस्थान के लाखों युवाओं का अब इंतजार खत्म हो गया है। भाजनलाल सरकार ने 23 हजार 820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली है। स्वायत्त शासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन 27 सितंबर की देर रात जारी किया है। राजस्थान के मूल निवासी 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा, जिसमें तीन गुना ज्यादा अभ्यर्थियों को सिलेक्ट किया जाएगा। इसके बाद 2 महीने सफाई करके दिखाना होगा।

 

Recruitment for sanitation workers on 23 thousand 820 posts in rajasthan

 

 

इसका सरकार की ओर से नियमानुसार भुगतान भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें 2 साल प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दे दी जाएगी। इससे पहले राजस्थान में 24 हजार 797 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 4 से 24 मार्च तक आवेदन का वक्त दिया था। 920000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था। भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों ने आं*दोलन किया गया था।

 

 

 

 

 

23 जुलाई से सफाई कर्मचारी ह*ड़ताल पर चले गए थे। 5 अगस्त को ह*ड़ताल खत्म हुई थी। सरकार की ओर से 24 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली गई भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर एक बार फिर नए सिरे से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है। इसमें वाल्मीकि समाज की प्राइवेट कंपनी की ओर से प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं देने की मांग को मान लिया गया है। वाल्मीकि समाज ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग की थी।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं देने की मांग की थी। इसे सरकार ने मानते हुए अब नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद में 1 साल का काम कर चुके कर्मचारियों को ही भर्ती के लिए योग्य माना है। इसका सर्टिफिकेट भी इन विभागों में काम कर रहे अधिकारियों द्वारा ही जारी किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !