Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर शुभम एवं एसपी ममता ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गत शुक्रवार को पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत बागडोली के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अगर कोई समस्या आती है तो उन्हें अवगत कराए।

 

 

Sawai Madhopur Collector Shubham Chaudhary and SP Mamta Gupta listened to the problems of the villagers.

 

 

 

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ पहुंचाए ताकि उनका जीवन खुशहाल बन सकें। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आवास का पट्टा जारी करवाने, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, बागडोली से निमोद सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण हटवाने, जमाबन्दी में नाम सहीं करवाने, विद्युत लाईन शिफ्ट करवाने सहित पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, सहकारिता एवं पंचायत राज से जुड़े परिवाद प्राप्त हुए।

 

 

 

 

इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि से पूर्व निस्तारित कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए है। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन को बहनोली से बागडोली सड़क निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भिजवाने, बागडोली से गुडाचन्द्र सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने, बागडोली से निमोद सड़क पर दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को तुरन्त प्रभाव से हटवाने के निर्देश प्रदान किए है। वहीं ब्लॉक सीएमएचओं को बागडोली सब सेन्टर पर एएनएम की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

रात्रि चौपाल में किसानों द्वारा अतिवृष्टि के कारण फसल खराबे के संबंध में जिला कलक्टर को अवगत कराया गया। इस पर कलक्टर ने सभी किसानों को राज किसान एप के संबंध में जानकारी करते हुए जनआधार कार्ड के माध्यम से गिरदावरी करना तरीका बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है और एएनएम का पद भी रिक्त है। इस पर कलक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरणों की जांच करवाकर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

 

 

 

वहीं बागडोली के निवासी सूरजमल मीना ने लंबित कृषि कनेक्शन का मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने बताया कि कई शिकायतों के बावजूद उन्हें अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है। कलक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम के एईएन को सात दिन के भीतर कृषि कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने ग्रामीण युवाओं को साइबर क्रा*इम के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी प्रकार के लालच में न फंसे और साइबर अप*राध से बचे।

 

 

जिला पुलिस अधीक्षक ने ममता गुप्ता ने साइबर अप*राधों के संबन्ध में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को फोन के जरिये पैसों का लेन-देन करने में सावधनी बरते। उन्होंने कहा कि जिले में साईबर ठ*गियों के विरूद्ध ऑपरेशन एन्टीवाइरस चलाकर अपराधियों को पकड़ा जा रहा है।

 

 

महिलाओं को मिलेगी पूर्ण सुरक्षा:

जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को गम्भीरता से लिया जाएगा और अपराधियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी महिला सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, एसडीएम सीपी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार मीना, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, सरपंच गम्भीर मल गुर्जर, डिप्टी अंगद शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !