Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु अस्थाई मैरिट सूची जारी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बुधवार सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए प्रथम चरण में परीक्षावार एवं वर्गवार निर्धारित लक्ष्य 30 हजार सीटों के विरूद्ध 19 हजार 315 अभ्यर्थियों की अस्थाई मैरिट सूची जारी की। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आवेदन की अंतिम तिथि तक कुल 41 हजार 512 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। विभाग द्वारा पात्र अभ्यर्थियों की एक सूची जारी कर दी गई है और शेष रही सीटों के लिए भी मैरिट सूची दूसरे चरण में जारी की जाएगी। जूली ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में किसी भी दस्तावेज को अपलोड किया गया है, उनका संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा सत्यापन कर अनुमोदन किए जाने के पश्चात ही कोचिंग संस्थान पर उपस्थिति दी जाने का विकल्प प्रदर्शित होगा।

 

 

जिला अधिकारियों द्वारा ऐसे आवेदन पत्रों का मैरिट सूची जारी होने के सात दिवस में सत्यापन किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि संबंधित कोचिंग संस्थानों द्वारा बायोमैट्रिक डिवाइस स्थापित कर चयनित अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मैरिट सूची जारी किए जाने के पश्चात यदि कोई अभ्यर्थी पूर्व में चयनित कोचिंग संस्थान के स्थान पर उसी परीक्षा की अन्य किसी सूचीबद्ध कोचिंग संस्थान का चयन करना चाहे तो कोचिंग में उपस्थिति नहीं दिए जाने तक परिवर्तन किए जाने का विकल्प पोर्टल पर प्रदर्शित होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से उत्कृष्ट रूप से कोचिंग करवाई जाती है।

 

Release of provisional merit list for the year 2023-24 under Chief Minister Anuprati Coaching Scheme

 

विभागीय छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल लॉन्च:-

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सचिवालय स्थित कक्ष में विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों, अनुदानित छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश के लिए विभाग के एस.जे.एम.एस. पोर्टल को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों एवं अनुदानित छात्रावासों में वर्ष 2023-2024 के लिए 15 मई 2023 से आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस संबंध में विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जाने की व्यवस्था लागू की है।

 

जूली ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित 858 छात्रावासों एवं 35 आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राओं द्वारा 15 मई से एस.जे.एम.एस. पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस अवसर पर शासन सचिव डॉ. समित शर्मा एवं निदेशक सामाजिक न्याय व अधिकारिता हरिमोहन मीना सहित विभागीय अधिकारी गण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !